खुशखबरी! सरकार फ्री में दे रही फास्टैग, इस जगह जाकर ले सकते हैं

गाड़ी चलाने वालों के लिए खुशखबरी है। सरकार 29 फरवरी तक फ्री में फास्टैग दे रही है जिसें आप जाकर ले सकते हैं। अब आपको फास्टैग के लिए अपने पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। सरकार ने ऐलान किया है कि इलेक्ट्रॉनिक पथकर संग्रह बढ़ाने के इरादे से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 29 फरवरी तक फास्टैग मुफ्त देगा। सरकार ने देश में 527 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग आधारित टोल कलेक्शन व्यवस्था चालू की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘एनएच पथकर प्लाजा पर फास्टैग के जरिए डिजिटल तरीके से संग्रह बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने फास्टैग की 100 रुपये की लागत को नहीं लेने का फैसला किया है। यह 15 फरवरी से 29 फरवरी, 2020 के बीच मुफ्त उपलब्ध होगा।’इच्छुक व्यक्ति वाहन के वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ किसी भी बिक्री केंद्र से फास्टैग मुफ्त ले सकते हैं। एनएचएआई फास्टैग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग के पथकर प्लाजा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, साझा सेवा केंद्र, परिवहन केंद्र और पेट्रोल पंप समेत अन्य निर्धारित जगहों से लिए जा सकते हैं।बयान के अनुसार, फास्टैग बिक्री केंद्र का पता ‘माई फास्टैग ऐप या www.ihmcl.com (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईएचएमसीएल.कॉम) अथवा एनएच हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37hY9xa
कोई टिप्पणी नहीं