महिला एथलीटों पर दिया मोदी के मंत्री ने ऐसा बयान, जानकर रह जाएंगे हैरान

खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्रों में महिला एथलीटों के साथ होने वाली यौन शोषण की घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है और इस तरह के मामलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मामलों को काफी संवेदनशील है और यह समस्या केवल खेल ही बल्कि हर क्षेत्रों में देखने को मिल रही है और उन्होंने अपने मंत्रालय में सभी लंबित मामलों का निपटारा इस माह के अंत तक करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हर महिला एथलीट की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा महिला खिलाड़यिों को सुरक्षित माहौल देने के लिये हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है। खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं उन्हें हर प्रकार से सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GXa5tu
कोई टिप्पणी नहीं