पेट्रोल-डीजल लेने वालों पर हुई भोले बाबा की कृपा, इतना रह गया है भाव, फुल करवा लें टंकी

शिवरात्रि के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खुशखबरी है। ऐसे में अपनी गाड़ी की टंकी फुल करव लें तो फायदे में रहेंगे। क्योंकि आज लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बुधवार वाली ही है। हालांकि देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत में बुधवार को 5 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर की कीमत 71.89 रुपए हो गई।दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.89 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 64.65 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.56 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 67.75 रुपये प्रति लीटर पर है।कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 74.53 रुपये प्रति लीटर है। जबिक डीजल की कीमत 66.97 रुपये प्रति लीटर रही है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.68 रुपये है, वहीं डीजल की कीमत 68.27 रुपये प्रति लीटर है। देश के सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38NrS2E
कोई टिप्पणी नहीं