Breaking News

वेलेंटाइन डे पर गाड़ी में घूमना पड़ेगा महंगा, इतनी हो चुकी है पेट्रोल-डीजल की कीमत


पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से वेलेंटाइन डे पर कपल्स को गाड़ी में घूमना महंगा पड़ेगा। आज भी लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आज आपको 1 लीटर पेट्रोल के लिए गुरुवार वाली कीमत ही चुकनी होगी। हालांकि डीजल आज थोड़ा सस्ता हुआ है।शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.94, 74.58, 77.60 और 74.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत पांच पैसे कम हुई है, वहीं मुंबई में यह छह पैसे सस्ता हुआ, जिसके बाद यह क्रमश: 64.77, 67.09, 68.40 और 67.87 रुपये प्रति लीटर है।आपकेा बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38sS3v8

कोई टिप्पणी नहीं