Breaking News

जिंदगी को कैसे नरक बना देता है कोरोना वायरस, इस मरीज की बात उड़ा देगी होश


कोरोना वायरस लोगों की जिंदगी किस तरह से नरक बना देता है इसका खुलासा एक मरीज ने किया है। आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस अब तक 1,500 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। इस जानलेवा वायरस से अब तक दुनिया में करीब 68,000 लोग शिकार हो चुके हैं। कोरोना वायरस की जकड़ से आजाद हुए एक 21 वर्षीय छात्र ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उसकी जिंदगी नरक बन गई थी।इस छात्र का कहना है कि इस वायरस के संपर्क में आने से लेकर इलाज चलने तक का वक्त उसके लिए किसी भयानक सपने से कम नहीं है। 21 जनवरी को जब टाइगर की अचनाक तबीयत बिगड़ी तो उसने सबसे पहले शरीर के तापमान की जांच की तो पता चला कि उसे तेज बुखार था।हालत बिगड़ने के बाद जब देर रात वुहान के एक प्रतिष्ठित टॉन्गी हॉस्पिटल पहुंचा तो उसने देखा कि वहां पहले से ही वेटिंग रूम में कई मरीज इंतजार कर रहे थे। वह समझ गया कि उसे भी यहां अब घंटों इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल के डॉक्टर्स ने टाइगर को ये कहकर वापस भेज दिया कि उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसके बाद छात्र एक नजदीकी अस्पताल से दवा लेकर वापस घर लौट गया।वायरस की चपेट में आने के 4 दिनों में ही उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। तेज बुखार के साथ उसके शरीर में दर्द बढ़ता ही जा रहा था। उसकी तबीयत काफी खराब हो चुकी थी। खांसी होते ही उसे लगता था कि जैसे उसके प्राण निकलने वाले हैं। इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार जब छात्र दोबारा अस्पताल पहुंचा तो सीटी स्कैन से डॉक्टर्स को अंदाजा हो गया कि कोरोना वायरस टाइगर के फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे आईवी ट्रीटमेंट दिया और साथ ही कलेट्रा नाम की एक कॉम्बिनेशन ड्रग दी जो एचआईवी से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। दिन ढलने तक उसका बुखार कुछ कम होने लगा।हालांकि सही इलाज लेने की वजह से छात्र की स्थिति में जल्द ही सुधार आने लगा। डॉक्टर्स ने उसे 5 दिनों तक एंटी वायरल ड्रग एलुवाया पर रखा और उसे घर भेज दिया क्योंकि अस्पताल में बेड खाली नहीं थे। 9 दिनों बाद 7 फरवरी को उसका एक और न्यूलिक एसिड टेस्ट करवाया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट नगेटिव आई यानी अब वायरस से खतरा नहीं था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39HdCsk

कोई टिप्पणी नहीं