वेलेंटाइन डे पर बेस्ट गिफ्ट हैं ये चीजें, देखकर डबल खुश हो जाएगा पार्टनर

प्रेम के इजहार का प्रतिक वेलेंटाइन डे मनाने में केवल एक दिन शेष बचा है। पिंक सिटी की फिजां में वेलेंटाइन डे की रंगत परवान पर है। वैसे तो एक सप्ताह से शहर के बाजारों में वेलेंटाइन डे की रौनक नजर आना शुरू हो गई थी। इसके लिए बाजारों में गिफ्ट गैलरी और माल्स उपहारों से सज गए थे। वहीं युवाओं ने प्रेम का इजहार करने के लिए पहले से ही उपहार खरीद लिए थे। शुक्रवार को प्रेम का इजहार करने के लिए दिनभर शहर के माल्स और होटल्स में युवा वर्ग ही नजर आएंगे। शहर के बाजारों में इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए माल्स व होटल्स को विशेष रूप से सजाया गया है।उपहारों से सजी गिफ्ट गैलरीदुकानों पर उपहारों की भरमार नजर आ रही है। एक दिन पहले ही अधिकांश युवाओं ने एक दुजे के लिए युटिलिटी गिफ्ट की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इसमें बेस्ट बैंड, परफ्यूम, की रिंग, वॉच, मोबाइल फोन, कपड़े, पर्स आदि की खूब खरीदारी की जा रही है। वेलेंटाइन डे युवाओं के लिए खास दिन माना जाता है। इस दिन वे अपने प्रेम का इजहार कर अपने मित्र को वेलेंटाइन को गिफ्ट देते है। ऐसे में युवा साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रेम का इजहार करने के लिए गुलाब का फूल देने की परंपरा होने से आज से ही फूलों के राजा गुलाब की शहर में काफी डिमांड रहेगी। इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए वे एक-दूसरे को गिफ्ट देंगे। कारोबारी भी बेसब्री से इस मौके का इंतजार करते हैं। दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखी जा रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3by1Ulj
कोई टिप्पणी नहीं