सरकार की उज्ज्वला योजना पर चौंकाने वाला खुलासा! इतने लोगों ने दोबारा भराया ही नहीं सिलेंडर

एलपीजी की बढ़ती कीमतें मोदी सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर भारी पड़ती जा रही है। गैस के बढ़े दामों की वजह से 25% लोगों ने दोबारा कभी सिलेंडर भरवाया ही नहीं। यह चौंकाने वाला खुलासा एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट इकोप्रैप में हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अगस्त 2019 के 575 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर फरवरी 2020 में 859 रुपए हो गई है। यानी महज 6 महीने में 284 रुपए महंगी। रिसर्च के दौरान दिसंबर 2018 तक बांटे गए 5.92 करोड़ कनेक्शनों और 03 जून, 2019 तक रिफिल किए गए सिलेंडर के राज्य-वार डेटा का विश्लेषण किया गया।पीएमयूवाई ने देशभर में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता की समस्या को तो हल कर दिया है, लेकिन इसका बोझ झेलने की क्षमता अभी भी समस्या बनी हुई है। इस समस्या को सुलझाने के लिए एसबीआई रिसर्च ने कई उपाय भी सुझाए हैं, जिनमें चुनिंदा परिवारों को हर साल 4 मुफ्त सिलेंडर देने समेत ये सुझाव भी हैं-— 4 करोड़ पात्र हैं, तो सालाना 12,800 करोड़ रु. का बोझ पड़ेगा।— सब्सिडी वाले सिलेंडरों की सालाना संख्या 12 से घटाकर 9 कर सकते हैं जो यह पर्याप्त है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vTUJn8
कोई टिप्पणी नहीं