राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने दिया इतना पैसा! जानकर एक झटके में टूट जाएंगे हिंदुओं के दिल

राम मंदिर निर्माण के नवगठित ट्रस्ट में मोदी सरकार ने पैसा दान किया है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा दान की गई इस रकम के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो सकता है। क्योंकि जो पैसा मोदी सरकार ने दिया है उस पर कोई यकीन नहीं करेगा, लेकिन यही सच है। मोदी सरकार ने नवगठित ट्रस्ट को मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए नकद में 1 रुपये का दान किया। गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी मु्र्मू ने सरकार की ओर से यह राशि दी। ट्रस्ट बिना किसी शर्त के दान, अनुदान, चंदा, मदद या योगदान नकद, अचल संपत्ति के तौर पर स्वीकार करेगा।मोदी सरकार के दान के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट को दान मिलना शुरू हो गया है और लोग आगे आ रहे हैं। अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरन को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। परासरन के अलावा इस ट्रस्ट में एक शंकराचार्य समेत पांच सदस्य धर्मगुरु ट्रस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा अयोध्या के पूर्व परिवार के राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्रा, अयोध्या के ही होम्योपैथी डॉक्टर अनिल मिश्रा और कलेक्टर को ट्रस्टी बनाया गया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H1iHzq
कोई टिप्पणी नहीं