बजट के बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आई इतनी उछाल, यहां देखें लिस्ट

आम बजट के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। लगातार पांचवे महीने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है, लेकिन इस बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 224.98 रुपए का इजाफा हुआ है। जबकि, घरेलू गैस की सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फरवरी में आपको 14.2 किलो वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिलेगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं के खातों में 238.10 रुपए की सब्सिडी आएगी। आपको बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, IOC और BPCL हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दाम जारी करती हैं।दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतें 749 रुपये हैं यानी आपके खाते में 238.10 रुपये की सब्सिडी आएगी।14.2 किलो - 749.00 रुपए19 किलो - 1550.02 रुपएवहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 224.98 रुपए का इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कारोबारियों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने होंगे। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी से लागू हो गई हैं।बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 714 रुपये है। वहीं, मुंबई में 684.50 रुपये है।इसके अलावा कोलकाता में 747 रुपये और चेन्नई में 734 रुपये है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/393y8mq
कोई टिप्पणी नहीं