Breaking News

चौंकाने वाला खुलासा! कोरोना वायरस की चपेट में आई मोदी सरकार, जानिए कैसे


मोदी सरकार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है जिसका खुलासा मूडीज ने किया है। मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस इस बात का खुलासा किया है इस वायरस की वजह से वर्ष 2020 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी रहेगा। मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है। मूडीज ने कहा है कि अब सुधार पहले की उम्मीद से कम रफ्तार से होगा। इस वजह से ग्रोथ अनुमान 2020 के लिए 5.4 फीसदी और 2021 के लिए 5.8 फीसदी कर दिया है।मूडीज ने ग्लोबल आउटलुक जारी करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक ग्रोथ बीते 2 सालों में तेजी से कम हुई है और अभी इसके उबरने की संभावना कम ही है। बता दें कि 2019 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी से नीचे गिरते हुए 4.5 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो बीते 11 सालों का सबसे निचला स्तर था। हालांकि जनवरी महीने में सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में कुछ उछाल से आने वाले वक्त में स्थिरता की उम्मीद जगी है।मूडीज ने कहा कि साल 2020 में G-20 देशों की इकोनॉमी में 2.4 फीसदी बढ़त होने का अनुमान है। मूडीज ने इस साल चीन की ग्रोथ रेट अनुमान को भी घटाकर 5.2 फीसदी और 2021 के लिए 2.4 फीसदी कर दिया है। कोरोना वायरस का असर मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो सुस्ती आई है, उसकी वजह से भारत की जीडीपी ग्रोथ में तेजी की रफ्तार कम हो सकती है। मूडीज ने कहा बजट 2020 में मांग में कमी के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया गया। जैसा कि अन्य देशों में इसी तरह की नीतियां दिखी हैं कि जब जोखिम ज्यादा होती है तो टैक्स कटौती हायर कंज्यूमर और व्यापार खर्च में तब्दील होने की संभावना नहीं है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Bjvan

कोई टिप्पणी नहीं