ऐसा हो जाता है कोरोना वायरस के मरीज का शरीर, जानकर कांप उठेगी रूह

कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीज के शरीर का हाल जानकर किसी की भी रूह कांप सकती है। इस वायरस से चीन में मौत का आंकड़ा 1100 के पार हो गया है। जबकि पूरी दुनिया में अब तक करीब 45,000 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इस वायरस के बारे में सबकुछ...कोरोना वायरस के लक्षणकोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति में शुरुआती लक्षण बेहद साधारण होते हैं। इस दौरान संक्रमित व्यक्ति को बुखार आता है और बहुत ज्यादा थकावट होती है। इसके अलावा सूखी खांसी होती है साथ ही डायरिया भी हो सकता है। व्यक्ति के गले में काफी दिक्कतें आने लगती हैं। कुछ मरीजों के फेफड़ों में स्पॉट भी हो सकते हैं जिनको ग्राउंड ग्लास कहा जाता है। व्यक्ति फेफड़ों में एक तरह का फ्लूड भर जाता है और उसमें ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। इसके बाद किडनी खराब होने की वजह से इंसान की मौत हो जाती है।कैसे फैलता है कोरोना वायरस कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति जब दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आता है तो ये वायरल फैल जाता है। इसके मरीजों में सर्दी, खांसी की शिकायत के साथ निमोनिया के भी लक्षण हो जाते हैं। साथ ही फेफड़ों में पानी भी भरा जाता है।कोरोना वायरस से ऐसे बचें कोराना वायरस से बचने के लिए हाइजीन बनाए रखना बहुत जरूरी है। अपने आस-पास साफ सफाई रखें। खांसने के दौरान टिश्यू मुंह पर रखें और फिर उसे कवर्ड डस्टबिन में फेंक दें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। मास्क का उपयोग करें और भीड़ भाड़ वाले स्थानों या समूह से दूरी बनाए रखें।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OOkfAW
कोई टिप्पणी नहीं