Breaking News

बिना मोदी सरकार को जानकारी दिए पाकिस्तान पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, हुआ जोरदार स्वागत


इस बार वर्ल्ड कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इसी टूर्नामेंट के लिए भारत के कबड्डी प्लेयर पाकिस्तान पहुंच गए हैं। इसी बात को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी गई है। रिजिजू ने ये भी कहा है कि हम कबड्डी संघ से इस मामले में बात करेंगे।किरण रिजिजू ने कहा है कि कबड्डी खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति किसी ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि वीजा देने का मुद्दा किसी भी देश का संप्रभु विशेषाधिकार है, वीजा देने में हमारी कोई भूमिका नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि हम कबड्डी फेडरेशन से इस संबंध में बात करेंगे कि क्या इस यात्रा की जानकारी पहले से दी गई थी या नहीं। वीजा के संबंध में हमारी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन देश के नाम पर खेलने और भारत का झंडा प्रयोग करने के मामले में हम जांच कराएंगे।इससे पहले एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासन अधिकारी जस्टिस एसपी गर्द ने कहा था कि संस्था ने किसी भी कबड्डी खिलाड़ी को पाकिस्तान जाने और वहां खेलने की इजाजत नहीं दी। अगर किसी ने नियम तोड़ा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।गर्ग ने कहा है कि एकेएफआई को कबड्डी टीम के पाकिस्तान जाने की कोई सूचना नहीं है। एकेएफआई ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में कबड्डी खेलने और वहां जाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी। जानकारी लेने के बाद ही हमें इसके बारे में पता चला। एकेएफआई इस तरह की किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों के लाहौर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31NiyJw

कोई टिप्पणी नहीं