Breaking News

महिला क्रिकेट: बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को दी मात, इस तरह कायम की जीत


पांडिचेरी में आयोजित सीनियर महिला एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 150 रनों से हरा कर जीत का स्वाद चखा। उसे चंडीगढ़ से हार का सामना करना पड़ा था। अब बिहार का अगला मैच 25 फरवरी को मिजोरम से होगा। बिहार ने टॉस जीता और 50 ओवर में 7 विकेट पर 250 रन बनाए। प्रीति 47, सना अली 47, निशत फातिमा 13, अपूर्वा कुमारी 31, बी कुमारी शून्य, दीपा कुमारी 14 रन बना सकीं। अपूर्वा 38 और अनामिका 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। जवाब में अरुणाचल की टीम 43.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। बिहार की निवेदिता ने 3, रचना ने 2, श्रधा, अपूर्वा कुमारी, बी कुमारी ने 1-1 विकेट लिए।25 फरवरी से पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर कुमार क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रजनीश यादव मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण हुआ। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक मनीष कुमार, आयोजन अध्यक्ष नितिन कुमार, राष्ट्रीय क्रिकेटर रुपक कुमार, संयोजक नीतीश कुमार और आयोजन सचिव सुधीर कुमार मौजूद थे।टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतिदिन 2 मैच 20-20 ओवर के होंगे और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक व उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार फाइनल में दिया जाएगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SYS57u

कोई टिप्पणी नहीं