अब सोलर पंप के जरिए कमाए लाखों रुपए, मोदी सरकार करेगी आपकी मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि कुसुम योजना को जारी रखा जाएगा ताकि इसके तहत किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सोलर पंप मुहैया कराए जाएं। बता दें कि मोदी सरकार ने किसान उर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना बिजली संकट से जूझ रहे इलाकों को ध्यान में रख शुरू की थी। इसके तहत सरकार किसानों को सब्सिडी के रूप में सोलर पंप की कुल लागत का 60% रकम देगी।केंद्र सरकार की कुसुम योजना के जरिये किसान अपनी जमीन में सौर ऊर्जा उपकरण और पंप लगाकर अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। कुसुम योजना की मदद से किसान अपनी भूमि पर सोलर पैनल लगाकर इससे बनने वाली बिजली का उपयोग खेती के लिए कर सकते हैं। किसान की जमीन पर बनने वाली बिजली से देश के गांवों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति शुरू की जा सकती है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि इस योजना से किसानों की डीजल और केरोसिन तेल पर निर्भरता घटी है और वे सौर ऊर्जा से जुड़े हैं। इस योजना के तहत 20 लाख किसानों को ग्रिड से जुड़े सोलर पंप लगाने के लिए रकम मुहैया कराई जाएगी। किसान इन सोलर पंपों से बनने वाली अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दे सकेंगे। इससे उनकी आमदनी का स्रोत भी खुलेगा।इस योजना के लिए पूरे खर्च को 3 भागों में बांटा गया है ताकि अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें। पहले भाग के तहत केंद्र सरकार कुल खर्च का 60 फीसदी हिस्सा मोदी सरकार सब्सिडी के तौर पर आपको देगी। वहीं, अन्य 30 फीसदी की रकम आप बैंक से लोन के तौर पर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 10 फीसदी की रकम आपको खुद लगाना होगा। इस प्रकार पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी जेब से अधिक पैसे नहीं खर्च करने होंगे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/392hvHN
कोई टिप्पणी नहीं