सभा कर रहे कन्हैया कुमार को युवक ने चप्पल से मारा, फिर कर दिया रोंगटे खड़े करने वाला हाल

कन्हैया कुमार की पिटाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब उन्हें CAA के खिलाफ सभा करने के दौरान एक युवक ने चप्पल से मारा है। हालांकि इसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने उसका बुरा हाल कर दिया। यह घटना लखीसराय के गांधी मैदान की है। यहां पर कन्हैया मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी नारंगी रंग की शर्ट पहने युवक के उनकी ओर चप्पल फेंक दी। कन्हैया पर चप्पल फेंके जाने से उनके समर्थक उग्र हो गए और युवक को पकड़कर पीटने लगे। चप्पल फेंकने वाले युवक का नाम चंदन कुमार है।दर्जनों लोगों ने चंदन को घेर लिया और उसपर थप्पड़ और घूंसों की बरसात कर दी। चंदन जमीन पर गिर गया तो उसे लोग लात से मारने लगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे काफी मशक्कत के बाद भीड़ से बचाया। पुलिस के जवान चंदन को खींचते हुए सभा स्थल से दूर ले जा रहे थे तब भी लोग उसे पीट रहे थे। पिटाई से चंदन घायल हो गया है। उसके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। कन्हैया सीएए के खिलाफ जन गण मन यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान उनके काफिले पर 9 बार हमले हो चुके हैं। कहीं पत्थरबाजी की गई तो कहीं कार पर कालिख पोता गया। 14 फरवरी को आरा में नकाबपोश लोगों ने कन्हैया के काफिले में शामिल कारों पर पत्थर और लाठी से वार किया। पिछले दिनों छपरा, कटिहार, सुपौल और जमुई में भी कन्हैया को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। कटिहार में सभा को संबोधित कर लौट रहे कन्हैया पर लोगों ने जूते-चप्पल फेंके थे। सुपौल में सभा करने के बाद सहरसा जा रहे कन्हैया पर लोगों ने पत्थरों से हमला किया था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन गाड़ियों के शीशे टूट गए थे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UXapkf
कोई टिप्पणी नहीं