Breaking News

जरा सोच समझकर लें सांस, अब हवा से इस तरह फैल रहा कोरोना वायरस


अब जरा सोच समझकर सांस लेने की जरूरत है क्योंकि महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब हवा के जरिए फैल रहा है। यह नया खुलासा हाल ही में हुआ जो दुनियाभर की सरकारों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों की नींद उड़ा देने वाला है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस अब हवा में मौजूद सूक्ष्म बूदों में मिलकर फैलने लगा है। इसके तहत अब यह वायरस हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जाता है। अब तक वायरस के प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) और संपर्क संचरण (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) की ही पुष्टि हुई थी।शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के डेप्युटी हेड के मुताबिक एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सांस लेने के कारण संक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इसके मद्देनजर हमने लोगों से अपील की है कि वो पारिवारिक सदस्यों से संक्रमित होने से बचने के उपायों को लेकर अपनी जागरूकता बढ़ाएं।एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) का मतलब है कि संक्रमित व्यक्ति अगर छींक या खांस रहा है तो पास के व्यक्ति के सांस लेते वक्त वायरस उसमें प्रवेश कर जाएगा। वहीं, संपर्क संचरण (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) तब होता है जब कोई व्यक्ति वैसी कोई वस्तु छूकर अपना मुंह, नाक या आंख स्पर्श करता है जिसमें वायरस युक्त सूक्ष्म बूंदें चिपकी होती हैं।चीन की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो एक जगह इकट्ठा होने से बचें, वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खोलें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और घर में छिड़काव और सफाई करते रहें, खासकर दरवाजों के हैंडल, खाने के टेबल और टॉइलट सीट आदि की। गौरतलब है कि दिसंबर महीने में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ करॉना वायरस अब तक 811 लोगों की जान ले चुका है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31L3NXC

कोई टिप्पणी नहीं