Breaking News

सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहां


*फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2076, 9.45 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।10 फरवरी आज चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा। बुध की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर होना कारोबारियों के लिए लाभप्रद है। वृष राशि वाले अपने अटके काम बना सकते हैं। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए यहां... मेष राशि :-– जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन की समस्या सुलझेगी। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। वृषभ राशि :-– सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। मिथुन राशि :-– जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। कर्क राशि :-– सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। सिंह राशि :-– योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। कन्या राशि :-– इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। तुला राशि :-– संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। वृश्चिक राशि :-– पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा।धनु राशि :-– जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।मकर राशि :-– सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में कुंभ राशि :-- कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। मीन राशि :-– तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SqiM4I

कोई टिप्पणी नहीं