Breaking News

दिल्ली के बाद बंगाल में लगा BJP को झटका, ममता बनर्जी ने कर दिया केजरीवाल जैसा वादा


दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब BJP को पश्चिम बंगाल में भी झटका लग सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। इसी के साथ ही ममता ने कहा है कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों ने भाजपा की नीतियों को खारिज कर दिया और यह “लोकतंत्र की जीत है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आप की सत्ता में वापसी लगभग तय है जहां पार्टी को 70 में से 57 सीटों पर और भाजपा को 13 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी को लेकर ममता बनर्जी अब केजरीवाल की राह पर चल पड़ी है और उन्होंने भी मुफ्त बिजली देने और रोजगार सृजन का वादा कर दिया। इसके लिए उन्होंने बजट में प्रावधान किया है। राज्य में अगले तीन साल के दौरान 100 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पार्क बनाने और प्रत्येक तिमाही 75 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OJs3nC

कोई टिप्पणी नहीं