हरियाणा ने हासिल की बढ़त, असम को 97 रन पर समेटा

टिनू कुंदू और कप्तान हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्राफी ग्रुप सी मुकाबले के शुरुआती दिन असम की पहली पारी 37 ओवर में 97 रन पर समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक 101 रन की बढ़त कायम कर ली। हर्षल ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। असम के लिए रज्जाकुद्दीन अहमद ने 34 गेंद में एक छक्के और छह चौक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाये जिससे टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच सका। रज्जाकुद्दीन के अलावा सलामी बल्लेबाज कुणाल सेकिया (17) और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये ऋषव दास (13) ही हरियाणा के गेंदबाजों का कुछ हद कर सामना कर सके। प्रतिभाशाली रियान पराग खाता खोले बगैर कुंदू की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। हरियाणा की शुरुआत भी खराब रही और 65 रन के स्कोर तक टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गये। चैतन्य बिश्नोई (46) और आरपी शर्मा (59) ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। हर्षल ने भी तीन चौके और दो छक्के से 28 रन की पारी खेल टीम की बढ़त को बड़ा करने में योगदान दिया। असम के लिए रंजीत माली, मुख्तार हुसैन और सिद्धार्थ शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/396pvrp
कोई टिप्पणी नहीं