Breaking News

बस से भी सस्ता हुआ हवाई जहाज का किराया, अब मात्र 799 रुपये में करें हवाई सफर


अब हवाई जहाज का किराया बस से भी सस्ता हो चुका है जिसके तहत आप मात्र 799 रूपए में हवाई सफर कर सकते हैं। यह शानदार मौका कर्ज में डूब चुकी एयर इंडिया कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत आप सिर्फ 799 रुपये में हवाई सफर का मजा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि 4,500 रुपये में विदेश का सफर भी कर सकते हैं। हालांकि टिकट बुक करने का आज आखिरी मौका है। आज 17 फरवरी की रात 11.59 बजे तक हवाई सफर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।आपको बता दें कि एयर इंडिया पर कुल 58,255 करोड़ का कर्ज है। मौजूदा समय में एअर इंडिया विनिवेश की प्रक्रिया से गुजर रही है। साल 2016-17 में 48,447 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो 2017-18 में बढ़कर 55,308 करोड़ रुपये और 2018-19 में 58,255 करोड़ रुपये हो गया।एयर इंडिया के अनुसार 17 फरवरी 2020 की रात 11:59 बजे तक इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप 18 फरवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। हालांकि ऑफर सऊदी अरब के लिए लागू नहीं है। इसके साथ ही टिकट बुक कराने पर भी बैगेज से जुड़े पुराने नियम ही लागू होंगे। वहीं चेंज और कैंसिलेशन चार्ज भी नियमों के मुताबिक ही हैं।इकोनॉमी क्लास के टिकटों पर यह विशेष छूट दी गई है। टिकट की बुकिंग Air India की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग ऑफिस और ऑथोराइज्ड ट्रैवल एजेंट्स से कर सकते हैं।इसके अवाला एयर इंडिया ने घूमो इंडिया फैमिली फेयर की भी शुरुआत की है। इसके तहत यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के तहत कम से कम तीन और अधिकत छह लोगों का टिकट बुक की जा सकती है। 31 मार्च 2020 तक इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bLce9K

कोई टिप्पणी नहीं