जल्दी से निपटा लें बैंक से जुड़े सारे जरूरी काम, लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आप बैंक जुड़े सारे जरूरी काम जल्दी से निपटा लें तो अच्दा रहेगा क्योंकि लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर 1 फरवरी को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं।सरकारी बैंकों की यूनियन बैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) ने अपनी मांगों को लेकर 11, 12 और 13 मार्च को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। इसके बाद 14 को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह लगातार पांच दिन तक बैंकों में काम नहीं होगा।यूनियन का कहना है कि बैंक कर्मचारी अपनी सैलरी की मांग को लेकर हड़ताल में जा रहे हैं। दरअसल हर पांच साल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी रिवाइज होती है। इन नियम के तहत सरकार ने 2012 में तो सैलरी रिवाइज किया था लेकिन उसके बाद इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। बैंक यूनियनों ने सरकार से दो विकली ऑफ की मांग भी की थी। लेकिन इस मांग को भी पूरा नहीं किया गया है. इसीलिए बैंक कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल करने का फैसला किया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bqi7sV
कोई टिप्पणी नहीं