टूर के साथ 55 हजार रुपए कमाने का शानदार मौका, खूबसूरती भी बेमिसाल

देश दुनिया में रोजगार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह की नौकरी कर रहे हैं, तरह-तरह के बिजनेस कर रहे हैं। रोजगार के लिए कोई गांव से बाहर दूर शहर निकल जाते हैं तो वहीं नौकरी के लिए भी कई लोग देश छोड़ विदेश निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपने दुनिया के किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाता हो।इटली देश का नाम तो आपने सुना ही होगा। अपनी खूबसूरती के लिए यह देश दुनियाभर में मशहूर है। ट्रैवलरों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशनों में होता है। इसी देश में एक जगह है मोलिसे। यहीं रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाएगा। सैलरी भी छोटी नहीं, बल्कि मोटी दी जाएगी। खबरों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों को तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय मुद्रा में बताया जाए तो 55,270 रुपये दिए जाएंगे। मोसिले, इटली के 20 क्षेत्रों में सबसे छोटा क्षेत्र है। यह इतना छोटा क्षेत्र है कि कुछ लोग मजाक में कह देते हैं कि इसका अस्तित्व ही नहीं है। दरअसल, मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकसित क्षेत्र है, जहां के लोग खासकर युवा, कुछ परेशानियों के चलते नई संभावनाओं की तलाश में पलायन कर जाते हैं। इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। जिस किसी को भी यहां रहना है, उन्हें इस क्षेत्र के 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।यहां की खूबियों की बात करें तो इटली के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां आपको स्वच्छ हवा, साफ पानी और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलेंगे। यहां कोई संगठित अपराध नहीं है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है और यहां आपको स्वादिष्ट वाइन भी मिलेगी।आखिर क्या है वे तीन शर्त2000 से भी कम आबादी वाले इस क्षेत्र में नए निवासियों को कम से कम 5 साल तक यहां रहना पड़ेगा। लोगों को यहां एक नया व्यापार शुरू करना होगा। अगर व्यापार नहीं करना चाहते तो किसी इमारत को आवासीय भवन के रूप में रेनोवेट करवाना होगा। नया निवासी किसी ऐसी जगह से ना आया हो, जहां की आबादी 2000 से कम हो।पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर कार्यक्रम सफल रहा तो गांव की आबादी बढ़ाने के लिए इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31CeMlR
कोई टिप्पणी नहीं