Breaking News

बदल गया दिल्ली चुनावों के रिजल्ट का गणित! 3 बजे बाद BJP के पक्ष में हुई थी प्रचंड वोटिंग


दिल्ली चुनावों में दोपहर 3 बजे के बाद BJP के पक्ष प्रचंड वोटिंग हुई थी और 48+ सीटों के साथ बना सकती हैं। यह मानना खुद मनोज तिवारी का है। दिल्ली में चुनावों को एग्जिट पोल नतीजों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन अब भाजपा नेता के इस दावे से सारा गणित बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।मनोज तिवाड़ी ने दावा किया है कि भाजपा 48 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। मनोज तिवारी अपने इस दावे का आधार आखिरी के 3-4 घंटों में हुई वोटिंग को दे रहे हैं। तिवारी ने दावा किया कि ईवीएम के आंकड़े दोपहर 3 बजे तक के ही हैं जबकि 3 बजे के बाद बीजेपी के पक्ष में प्रचंड वोटिंग हुई है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी दावा कर रही है कि 3 बजे के बाद उसके पक्ष में प्रचंड वोटिंग हुई थी। अब सारे नतीजे कल यानी 11 फरवरी को आ रहे हैं जो चौंकाने वाले होंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SwiwS2

कोई टिप्पणी नहीं