Breaking News

अब 16 फरवरी को एक और झटका देंगे केजरीवाल, मोदी-शाह पर पड़ेगा भारी


16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल भाजपा समेत मोदी-शाह को तगड़ा झटका देने जा रहे हैं। दिल्ली चुनावों के भाजपा व कांग्रेस को बुरी तरह हरा चुके अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहली बार काम की राजनीति को सम्मान मिला है। दिल्ली ने नफरत की राजनीति को नकारा और AAP को लगातार दूसरी बार बंपर जीत दिलवाई। इसी के साथ ही 16 फरवरी को केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोगों को सस्ती बिजली देना, पानी उपलब्ध कराना ही असली देशभक्ति है। दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया है कि अरविंद केजरीवाल हमारा बेटा है, चुनाव के दौरान काफी नफरत फैलाई गई। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल को नेता चुना गया है, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये शपथ ग्रहण समारोह 10 बजे शुरू होगा।विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल को नेता चुन लिया गया है। इस बैठक में मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। चुनाव के प्रभारी संजय सिंह इस प्रक्रिया के प्रभारी थे, जिसके बाद विधायकों ने एक राय के साथ केजरीवाल को नेता चुना।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hd60S2

कोई टिप्पणी नहीं