Breaking News

पेट्रोल की कीमतों ने दिया तगड़ा झटका, जानिए अब क्या हो गया है 1 लीटर तेल का भाव


पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तगड़ा झटका दिया है। लगातार छठवें दिन पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि डीजल की कीमत कम हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने आज डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 71.94 रुपये है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए आपको 64.70 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद पिछले एक महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कमी आई है। 11 जनवरी, 2020 को तो दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76 रुपये के स्तर को भी पार कर गई थी।आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 71.94 रुपये है। वहीं, मुंबई 77.60 रुपये, कोलकाता में 74.58 रुपये और चेन्नई में 74.73 रुपये प्रति लीटर है।आज डीजल की कीमत में 7 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 64.70 रुपये हैं। वहीं, मुंबई में 67.80 रुपये, कोलकाता में 67.02 रुपये और चेन्नई में 68.33 रुपये हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SwOuyC

कोई टिप्पणी नहीं