Breaking News

गणतंत्र दिवस पर पर Whatsapp स्टिकर्स की मची है धूम, ऐसे करें क्रिएट और भेजें


भारत आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौके पर देशभर में ढेरों आयोजन हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस कुछ Whatsapp स्टिकर्स की धूम मची हुई जिनको आप भी क्रिएट करके दूसरों को भेज सकते हैं। इस समय ऑनलाइन स्टोर पर ढेरों स्टिकर पैक्स मौजूद हैं और उनमें से कई बड़े इवेंट्स और मौकों से जुड़े हैं। साथ ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यूजर्स आसानी से थर्ड पार्टी स्टिकर पैक इंस्टॉल कर सकते हैं। आप प्रीमेड स्टिकर्स डाउनलोड करने के साथ ही फोटोज और कस्टम टेक्स्ट के साथ स्टिकर्स क्रिएट भी कर सकते हैं।ऐसे क्रिएट करें कस्टम स्टिकर्स- गूगल प्ले स्टोर में जाएं और Sticker maker for WhatsAppऐप को सर्च करके अपने डिवाइस में डाउनलोड करें।- ऐप ओपन करने के बाद Create a new sticker pack ऑप्शन पर टैप करें और इसके बाद स्टिकर पैक नाम और ऑथर एंटर करें।- न्यू लिस्ट ऑप्शन पर टैप करें और एक खाली स्टिकर्स ट्रे के साथ नया पेज ओपन होगा। अब स्टिकर पैक आइकन को ऐड करें और इसके बाद नए कस्टमाइज स्टिकर को ऐड करने के लिए अगली ट्रे पर टैप करें।- आपसे नई फोटो लेने के लिए या गैलरी से फोटो इंपोर्ट करने के लिए कहा जाएगा। फोटो सिलेक्ट करने के बाद यह इमेज एडिटर में अपलोड हो जाएगा।- स्टिकर बनाने के लिए इमेज को अपनी जरूरत के हिसाब से क्रॉप करें और अपनी इमेज सेव करने के बाद और कस्टम स्टिकर बनाने के लिए इन्हीं स्टेप्स को रिपीट करें।- स्टिकर ऐड करने के बाद पब्लिश स्टिकर पैक ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद आपसे इन स्टिकर्स को आपके WhatsApp पर ऐड करने के लिए पूछा जाएगा। ऑप्शन को एक्सेप्ट कर नए कस्टम स्टिकर्स को अपने वॉट्सऐप पर यूज कर सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uA2Y7e

कोई टिप्पणी नहीं