खुशखबरी! अब एक ही एप में चलेंगे WhatsApp, Facebook और Instagram, जानिए कैसे

आपको WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए तीन अलग अलग एप ओपन नहीं करने होंगे। जी हां, जल्द ही तीनों एप्स प्लेटफॉर्म्स को मर्ज किया जा रहा है और एक ही जगह चलाया जा सकेगा। ऐसे में इन तीनों एप्स यूजर्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। Facebook, WhatsApp और Instagram को इंटिग्रेट करने की जानकारी खुद CEO मार्क जकरबर्ग ने दी है। जब ऐसा हो जाएगा तो आपको काफी आसानी होगी। यूजर्स तीनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ मैसेज कर सकेंगे। इसका मतलब साफ है कि आप Facebook मैसेंजर से Instagram पर और Instagram से WhatsApp पर मैसेज कर सकेंगे।इस बारे में Facebook CEO मार्क जकरबर्ग ने पिछले साल ही जानकारी दे दी थी। अब वाट्सएप फ्रॉम फेसबुक फीचर को WABetaInfo नाम की एक वेबसाइट ने खोजा है। WABetaInfo के मुताबिक, वाट्सएप के नए यूजरों के लिए वाट्सएप स्टेटस पर वाट्सएप फ्रॉम फेसबुक के फीचर को जोड़ा गया है। वाट्सएप ने पिछले साल सितंबर में एंड्रायड के लिए एक फीचर की शुरुआत की थी जिससे वे अपनी स्टेटस स्टोरी को सीधे फेसबुक स्टोरी और अन्य एप पर साझा कर सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39SdRBP
कोई टिप्पणी नहीं