Breaking News

वीकेंड बिताने के लिए है शानदार टूरिस्ट प्लेस है चैल, देखिए Video


देश की राजधानी दिल्ली में नौकरीपेशा लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। काम की भागदौड़ के बीच समय निकाल कर किसी ऐसी जगह घूमने का मन होता है, जहां सुकून महसूस किया जा सके और फिर लौटकर आने के बाद खुद को तरोताजा महसूस किया जा सके। आज आपको बता रहे हैं दिल्ली से नजदीक हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे सुंदर पहाड़ी शहर के बारे में, जो समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।चैल शहर का अनोखा इतिहास है। बताया जाता है कि पटियाला के तत्कालीन राजा भूपेंद्र सिंह को जब अंग्रेजी शासनकाल में शिमला से हटा दिया गया तो उन्होंने चैल को अपना नया ठिकाना बनाया था। उन्होंने चैल को भी शिमला की तरह बसाने के लिए काफी प्रयास किया। प्रकृति की गोद में बसे इस शहर में देवदार के घने पेड़ और शांत माहौल इसे और आकर्षक बनाता है।चैल जाने वाले लोग यहां के शानदार महल चैल पैलेस जरूर जाते हैं। चैल पैलेस का आर्किटेक्चर आपको हैरान कर देगा। मन को सुकून और शांति के लिए आप सिद्ध बाबा के मंदिर के अलावा मां काली मंदिर भी जा सकते हैं, जो एक पवित्र धर्मस्थल है। यहां ट्रेकिंग के लिए अच्छी जगह है।वहीं, दूसरी ओर हैंगआउट के लिए साधुपुल झील शानदार जगह है। पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए चैल वन्यजीव अभ्यारण्य स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे प्लेग्राउंड पर आप क्रिकेट का मजा भी ले सकते हैं।दिल्ली से करीब 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैल की यात्रा करने के लिए सालों भर बेहतरीन समय रहता है। सड़क मार्ग से आपको करीब सात घंटे का वक्त लग सकता है।हवाई मार्ग सेचैल से 63 किमी की दूरी पर जब्बरती हवाई अड्डा है। दिल्ली, मुंबई, शिमला, चंडीगढ़ आदि शहरों से सीधी फ्लाइट सेवाएं हैं। जब्बरती एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आप चैल पहुंच सकते हैं।रेल मार्ग सेचंडीगढ़ यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन है। ट्रेन से चंडीगढ़ उतर कर यहां से सड़क मार्ग से आप चैल पहुंच सकते हैं।सड़क मार्ग सेसड़क मार्ग से शिमला पहुंचने के बाद चैल महज 45 किमी दूर पड़ता है। शिमला से चैल जाने के लिए बस सेवाएं उपलब्ध है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G93ICQ

कोई टिप्पणी नहीं