पाकिस्तान से दोस्ती करेगी मोदी सरकार! भारत आएंगे PAK प्रधानमंत्री इमरान खान?

केंद्र की मोदी सरकार अब पाकिस्तान से दोस्ती करने जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जल्दी भारत आने का न्योता भेजा जाएगा। इस साल के आखिर में होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मेजबानी भारत करेगा, लिहाजा सदस्य देश के राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मोदी सरकार इमरान खान को भी इस समिट में शामिल होने के लिए न्योता भेजेगी। आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत बंद होने के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा, जब इमरान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी एक कार्यक्रम में साथ आ सकते हैं।हालांकि आमतौर पर SCO में सरकारों के प्रमुखों की मीटिंग में विदेश मंत्री हिस्सा लेते हैं। लेकिन कुछ देशों के प्रधानमंत्री भी इसमें हिस्सा लेते हैं। भारत की बात की जाए तो उसकी तरफ से सरकारों के प्रमुखों की बैठक में विदेश मंत्री हिस्सा लेते हैं, जबकि SCO राष्ट्रप्रमुखों की मीटिंग में प्रधानमंत्री भाग लेते हैं। पाकिस्तान भी SCO का सदस्य है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उसकी तरफ से कौन भारत आता है।क्या है SCO?SCO का गठन औपचारिक तौर पर 2001 में हुआ था। इसकी स्थापना चीन, रूस, कजाकस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। इस संगठन का मकसद आतंकवाद को रोकना और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना है। भारत और पाकिस्तान इस संगठन में काफी देरी से शामिल हुए। साल 2017 में भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों को एक साथ इस संगठन के सदस्यों में शामिल किया। हालांकि, इससे पहले 2005 से ही भारत SCO में ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होता रहा है।पिछले साल जून में बिश्केक में हुए SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए थे और उन्होंने यहां आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने यहां अपने भाषण में सदस्यों देशों से आह्वान किया था कि आतंकवाद के मुद्दे पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बुलानी होगी और आतंकवाद का सफाया करने के लिए सबको एक होने की जरूरत है।इस साल SCO समिट का आयोजन भारत में किया जा रहा है। SCO के महासचिव व्लादिमीर नोरोव भारत दौरे पर आए थे और उन्होंने समिट की तैयारियों का जायजा लिया था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aaO6wD
कोई टिप्पणी नहीं