MSME Schemeः मोदी सरकार दे रही है बिजनेस के लिए पैसे, बस खर्च करना होगा इतना

केंद्र सरकार की एमएसएमई स्कीम के तहत आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके तहत सरकार आपको 60 से 80 फीसदी तक मदद करती है। इसमें आपको खुद के पास से सिर्फ 4 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। साल भर में सारे खर्च निकालने के बाद भी आपकी सालाना बचत 7 लाख रुपये तक हो सकती है। स्मॉल इंडस्ट्री से जुड़ा एक पॉपुलर बिजनेस नोटबुक मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस है। खास बात यह है कि नोटबुक, नोट पैड या रिकॉर्ड बुक की डिमांड हर जगह है, चाहे स्कूल-कॉलेज हों या ऑफिस या बिजनेस, हर जगह इसकी जरूरत होती है। यहां तक कि घरों में भी कई कामों में इनका इस्तेमाल होता है। अगर आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी है तो बिजनसे में सफल होने का चांस ज्यादा है। आपके पास स्पेस या बिल्डिंग है या नहीं है, दोनों कंडीशन में बिजनेस शुरू किया जा सकता है। अगर आपके पास स्पेस नहीं है तो आप 500 वर्गफुट तक का स्पेस रेंट पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको एरिया के हिसाब से रेंट देना होगा। रेंट 5 से 15 हजार रुपये तक हो सकता। खुद की स्पेस है तो ये पैसा भी आपके बचत में शामिल हो जाएगा। इस स्पेस पर आपको मशीनरी सेट-अप करना होगा।टर्नओवर: 5 लाख रुपये महीना यानी 59 लाख रुपये की सेल सालाना होगी, दूसरे खर्च: करीब 4.85 लाख रुपये सालाना, नेट ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 7.38 लाख रुपये सालाना, टैक्स का खर्च निकालने के बाद नेट प्रॉफिट: 7 लाख रुपये सालाना, मंथली प्रॉफिट: 50 हजार रुपये से ज्यादा, नोट: एक एस्टीमेट के अनुसार मैन्युफैक्चरर हर 3 महीने के दौरान 50 हजार नोटबुक, 10 हजार-10 हजार रिकॉर्ड बुक और नोट पैड सेल कर सकता है। बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने पास से 4.23 लाख रुपये दिखाना जरूरी है। वर्किंग कैपिटल लोन: 9 लाख रुपये, टर्म लोन: 3.65 लाख रुपये, कुल खर्च: 16.88 लाख रुपये। इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस शुरू करने का एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती। लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37M1KEr
कोई टिप्पणी नहीं