Breaking News

नए साल में Jio, Airtel, Vodafone का धमाका! 100 रूपए से कम में दे रही 6GB डेटा


नए साल में Reliance Jio, Airtel और Vodafone धमाका करते हुए 100 रुपये से कम के प्लान में 6GB तक डेटा दे रही हैं। इन कंपनियों के पास ऐसे कई अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान हैं जिनमें ग्राहकों को रोज 3 जीबी तक डेटा मिलता है। लेकिन जिन यूजर्स को यह भी कम पड़ता है उनके लिए 6GB डेटा तक के भी प्लान हैं और इन प्लान्स की कीमत 100 रूपए से भी कम है।100 रुपये से कम का एयरटेल डेटा पैक100 रुपये से कम में एयरटेल के पास दो डेटा पैक हैं। जिनमें एक 48 रुपये का है जिसमें 3 जीबी डेटा मिलेगा दिया जा रहा है। दूसरा प्लान 98 रुपये का है जिसमें 6 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इन दोनों पैक की वैलिडिटी 28 दिन तक है।।वोडाफोन के पैकवोडाफोन के पास 100 रुपये से कम के 3 डेटा पैक हैं। एक 16 रुपये का पैक है जिसमें 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी 24 घंटे की वैलिडिटी है। वहीं, दो अन्य पैक 48 और 98 रुपये के हैं, जिनमें क्रमश: 3 जीबी और 6 जीबी डेटा दिया जा रहा है और इनकी वैलिडिटी 28 दिन की है। रिलायंस जियो के डेटा पैकजिओ के पास 4 डेटा पैक हैं इनमें 100 रुपये से 1 रुपये ज्यादा, यानी 101 रुपये का है। जियो का सबसे कम कीमत का डेटा पैक 11 रुपये का है, जिसमें 400 एमबी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा 21, 51 और 101 रुपये के डेटा पैक का ऑप्शन भी है। इनमें क्रमश: 1 जीबी, 3 जीबी और 6 जीबी डेटा दिया जा रहा है। आप तब तक इन पैक में मिलने वाला डेटा यूज कर सकते हैं वो वैलिड हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZM0WMO

कोई टिप्पणी नहीं