India Budget 2020 में चौंकाने वाला प्रावधान! अब सिर्फ एक ही बोतल ऐसी शराब खरीद पाएंगे लोग

India Budget 2020 आपको चौंकाने वाला है कि क्योंकि इसमें ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं जो लोगों को हैरान कर सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने टैक्स फ्री अल्कोहल और सिगरेट की खरीद को शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिए मंत्रालय ने केवल एक बोटल अल्कोहल की खरीद को ही ड्यूटी फ्री किया है। इस कदम के जरिए सरकार गैर जरूरी सामनों के आयात को सीमित करना चाहती है।सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने अपने वित्तीय समकक्ष को सुझाव दिया है कि वह ड्यूटी फ्री सिगरेट और अल्कोहल की खरीद पर रोक लगा सकती है। वाणिज्य मंत्रालय इन सुझावों को आगामी संघीय बजट Union Budget 2020-21 में लाने का प्रस्ताव दिया है। इन सुझावों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को लाया गया है।अब विदेशी नागरिकों को देश में केवल एक दो लीटर शराब की बोतल और एक पैकेट सिगरेट की खरीदने की ही अनुमति होगी। सूत्रों के अनुसार, देश में विदेशी नागरिकों के केवल लीटर शराब और एक पैकेट सिगरेट के इस्तेमाल की ही अनुमति होगी। इन वित्तीय सुझावों के महत्व को सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। सरकार इन उपायों के द्वारा गैर जरूरी व्यापारिक घटे को कम करना चाहती है। गौरतलब है कि अभी तक देश में विदेशी नागरिकों को 50,000 तक की खरीद पर आयात ड्यूटी से छूट दी गई है। इसके साथ ही वाणिज्य मंत्रालय ने कस्टम ड्यूटी में भी बृद्धि का सुझाव दिया है।कहा जा रहा है कि सरकार पेपर, फुटवियर, रबर के सामान और खिलौनों के आयात को हतोत्साहित करके मेक इन इंडिया को प्रमोट करना चाहती है। जिससे देश की विनिर्माण उद्योग को गति दी जा सके। मंत्रालय ने प्रस्तावित किया है कि 300 आइटम्स के विभिन्न सेक्टर्स के बेसिक कस्टम और आयात ड्यूटी को वैज्ञानिक ढंग से पुनर्गठित किया जाएगा। इसमें फर्नीचर, रसायन, रबर और पेपर के ब्रांडों शामिल हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37h0glS
कोई टिप्पणी नहीं