Breaking News

बिहार की जीत से मणिपुर को लगा तगड़ा झटका, ये रहे मैच के Hero


पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में खेले गए मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 183 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बिहार की टीम 5 मैचों से 15 अंक हासिल कर रणजी प्लेट ग्रुप की टीम में पांचवें स्थान पर आ गया है। बता दें कि मणिपुर के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसे गलत साबित करते हुए बिहारी बल्लेबाजों ने पहली पारी में 431 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम दोनों पारियों में बुरी तरह से लड़खड़ा गई। पहली पारी में मणिपुर ने 94 और दूसरी पारी में 154 रनों का स्कोर खड़ा किया।बिहार की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इंद्रजीत के अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज कुमार मृदुल ने 51, उपकप्तान मोहम्मद शाहरुख रहमतुल्लाह ने 71 और अतुल्य ने 64 रनों की उपयोगी पारी खेली। 431 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम पहली पारी में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मणिपुर के मात्र 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। पूरी टीम पहली पारी में 38.1 ओवर में मात्र 94 रनों पर सिमट गई।इसके बाद मणिपुर की टीम दूसरी पारी में रेक्स सिंह की 77 रनों की पारी के दम पर 154 रन बना ही सकी। इस प्रकार बिहार ने इस मुकाबले को एक पारी और 183 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया। गेंदबाजी में बिहार की ओर से तेज गेंदबाज अभिजीत साकेत का जलवा फिर से दिखा। अभिजीत ने पहली पारी में 7 जबकि दूसरी पारी में मणिपुर के तीन बल्लेबाजों को आउट करते हुए कुल 10 विकेट चटकाए। अभिजीत के अलावा शिवम और कप्तान आशुतोष अमन ने 4-4 विकेट चटकाए।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2THRtoV

कोई टिप्पणी नहीं