Breaking News

दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मोदी सरकार ने किया हैरान


ओलम्पिक पदक विजेता दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को शनिवार को भारत सरकार ने देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की घोषणा की है। वहीं एक और ओलिम्पक पदक विजेता तथा मौजूदा विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी. सिंधु को सरकार ने तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान-पद्म भूषण से नवाजने का फैसला किया है।मैरी कॉम ने बीते साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था जो उनका विश्व चैम्पियनशिप में कुल आठवां पदक था। इस टूर्नामेंट में मैरीकॉम छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं।वहीं सिंधु ने बीते साल ही विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़़ी बनी थीं। सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक भी जीता था।इन दोनों से इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भी पदक जीतने की काफी उम्मीद है। इनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान, भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रानी की कप्तानी में भारत ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। यह तीसरा मौका होगा जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक में खेलेगी। इन दोनों के अलावा पद्मश्री की सूची में महिला फुटबाल खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एम.पी. गणेश, पुरुष निशानेबाज जीतू राय, पुरुष तीरंदाज तरुणदीप राय को भी पद्मश्री अवार्ड देने का फैसला किया गया। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aNa4pR

कोई टिप्पणी नहीं