Breaking News

ये जल्लाद बेसब्री से कर रहा उस घड़ी का इंतजार, निर्भया के दोषियों को लटकाएगा फांसी पर


निर्भया केस में अब चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जल्लाद पवन चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे। मेरठ के पवन का परिवार चार पीढ़ियों से जल्लाद का काम कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पवन अपनी जिंदगी की पहली फांसी देने की तैयारी में जुटा है। पवन ने कहा है कि मैं एक साथ अपनी जिंदगी की पहली फांसी में चार-चार मुजरिमों को टांगने वाला हूं।ज्ञात हो कि निर्भया गैंगरेप केस में फांसी की सजा पाए 4 दोषियों में शामिल दो ने क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी। इसे सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने खारिज कर दिया। बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने की 22 जनवरी की तारीख तय कर चुकी है। जिसके बाद फांसी से घबराएं दो दोषियों मुकेश सिंह और विनय शर्मा ने ही सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका डाली थी। अब अदालत ने चारों दोषियों को एक साथ 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने का वक्त मुकर्रर किया है। चारों दोषियों को जेल नंबर 3 में फांसी दी जाएगी। तीन दोषी जेल नंबर 2 में रखे गए हैं और एक को जेल नंबर 4 में रखा गया है। ज्ञात हो कि 16 दिसंबर 2012 को निर्भया गैंगरेप का शिकार हुई थी। नौ महीने बाद यानी सितंबर 2013 में निचली अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। मार्च 2014 में हाईकोर्ट और मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी थी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37WZzxU

कोई टिप्पणी नहीं