लीजिए! फिर महंगा हुआ सोना, यहां जानिए बढ़ी कीमतें

घरेलू बाजार में सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 63 रुपये बढ़ गया। हालांकि, औद्योगिक मांग कम होने के चलते चांदी की कीमतों में 93 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सूत्रों के अनुसार, ग्लोबल स्तर पर मांग बढ़ने और रुपये में कमजोरी की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई है।दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 40,660 रुपये से बढ़कर 40,723 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि बुधवार को सोने का भाव 51 रुपये लुढ़क गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 1,556 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 17.67 डॉलर प्रति औंस रही।वहीं गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडस्ट्री की ओर से डिमांड कम होने के चलते एक किलोग्राम चांदी का दाम 47,177 रुपये से घटकर 47,082 रुपये हो गया।जानकारों के अनुसार अमेरिका और चीन में पहले चरण की ट्रेड डील होने के बाद निवेशक दूसरे चरण की डील को लेकर सतर्क हैं। इस वजह से आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर निवेशक भी चिंतित हैं।अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी या बिकवाली से पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर रेट पता कर सकता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tKk6XS
कोई टिप्पणी नहीं