Breaking News

खूब खरीदें सोना-चांदी, अब इतनी सी रह गई है कीमतें, जानिए ताजा भाव


पिछले दो दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में भारी कमी आई है। इससे पहले अमेरिकी ठिकानों पर ईरान द्वारा हमले किए जाने के बाद सोने की कीमत आसमान छू रही थी। इसके चलते फरवरी अनुंबध वाला सोने का भाव 41 हजार के पार पहुंच गया था, लेकिन अमेरिका द्वारा युद्ध नहीं छेड़ने की बात के बाद निवेशक फिर से शेयर मार्केट की तरफ लौटे और सोने का भाव टूट गया। MCX पर आज सुबह फरवरी अनुबंध वाला सोना 105 रुपये की गिरावट के साथ 39725 प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह के 10.30 बजे यह 152 रुपये (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 39678 पर करता दिखा। आज कारोबार के दौरान यह 39769 के उच्चतम स्तर और 39608 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था। दो दिनों में सोना करीब 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। 8 जनवरी को सोना MCX पर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।MCX पर फरवरी अनुबंध वाली चांदी आज सुबह 86 रुपये की गिरावट के साथ यह 46493 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। सुबह 10.30 बजे यह 118 रुपये (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 46474 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है थी। कारोबार के दौरान यह 46361 के न्यूनतम स्तर और 46589 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।जूलरी कंपनियों के मुताबिक शॉर्ट-टर्म में कीमतें बढ़ेंगी और इससे डिमांड घट सकती है। क्योंकि शादियों का सीजन मार्च तक चलेगा और इसके बाद अक्षय तृतीया जैसे त्योहार भी हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/307exyq

कोई टिप्पणी नहीं