दिल्ली चुनावों में किसकी होगी जीत, हो चुका है बड़ा खुलासा! भाजपा वालों के उड़ जाएंगे होश

दिल्ली चुनावों में जीत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद भाजपा सकते में आ सकती है। हाल ही में हुए एक सर्वे में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत हो सकती है और भाजपा उसें टक्कर नहीं दे पाएगी। चुनावों की घोषणा होते ही AAP ने दावा किया है कि वे अपने काम की बदौलत जीतेंगे। जबकि भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे पांच साल सिर्फ वादे और विज्ञापन पर खर्च किए हैं। हालांकि नए सर्वे के अनुसार दिल्ली में आप की सरकार फिर से बन सकती है।यह सर्वे आईएएनएस-सीवोटर द्वारा किया गया है जिसमें जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार मजबूती के साथ दोबारा सत्ता में वापस आएगी। यह सर्वे जनवरी के पहले हफ्ते में किया गया और सोमवार को जारी किया गया है। इसके मुताबिक यदि चुनाव जनवरी के पहले हफ्ते में हो तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप 2015 में मिली जीत को दोहरा सकती है।बताया गया है कि इस सर्वे सैंपल साइज 13,076 था। यह दिल्ली चुनाव से संबंधित पहला सर्वेक्षण है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। पिछली बार आप ने 67 सीटें हासिल की थी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39K2trx
कोई टिप्पणी नहीं