खूब भरवाएं पेट्रोल-डीजल, इतना सस्ता हो चुका है तेल, जानिए ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस समय तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। तेल की कीमत अभी 2 महीने के निम्नतर स्तर पर पहुंच चुकी है। तेल के दामों में 12 जनवरी से गिरावट का दौर शुरू हुआ और पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के भाव 2 रुपये 19 पैसे गिर चुके हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव गिरे और तमाम शहरों में पेट्रोल के दाम में औसतन 15 पैसे और डीजल 25 पैसे कम हुए। चीन में करॉना के कहर के चलते दुनिया में कच्चे तेल के दाम हफ्तेभर में 7 फीसदी से ज्यादा कम हो चुके हैं। इस वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में आगे भी कमी के आसार हैं। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के भाव गिरना इकॉनमी में खपत बढ़ने के लिहाज से अच्छा है। पिछले कुछ दिनों में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब पांच डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा टूट चुका है। आज भी इसके भाव 1.12 डॉलर टूटकर $59.57 पर पहुंच गए, जिसके चलते दुनियाभर में फ्यूल के दाम घटने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि चीन दुनिया में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है, जहां लगातार करॉना वायरस के चलते तेल की मांग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।वायरस के चलते कोहराम मचा हुआ है और फ्यूल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। एक सप्ताह में घरेलू बाजर में पेट्रोल-डीजल के भाव सवा रुपये तक टूट चुके हैं, जबकि 15 दिनों की बात करें तो पेट्रोल सवा दो रुपये सस्ता हो चुका है।आइए देखें कि प्रमुख शहरों में कितने हैं फ्यूल के दाम। देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल व डीजल के भाव इस प्रकार हैं—दिल्लीमें पेट्रोल 73.71 (-0.15 पैसे), डीजल 66.71(-0.25 पैसे) प्रतिलीटरमुंबई में पेट्रोल 79.32(-0.15 पैसे), डीजल 69.93(-0.26 पैसे) प्रतिलीटरकोलकाता में पेट्रोल 76.33(-0.15 पैसे), डीजल 69.07(-0.25 पैसे) प्रतिलीटरचेन्नै में पेट्रोल 76.56( -0.15 पैसे), डीजल 70.47(-0.26 पैसे) प्रतिलीटरअहमदाबाद में पेट्रोल 71.07(-0.15 पैसे), डीजल 69.79(-0.27 पैसे) प्रतिलीटरगाजियाबाद में पेट्रोल 75.11(-0.12 पैसे), डीजल 66.83(-0.25पैसे) प्रतिलीटरनोएडा में पेट्रोल 75.23(-0.12पैसे ), डीजल 66.97(-0.25 पैसे) प्रतिलीटरफरीदाबाद में पेट्रोल 73.62(-0.12 पैसे), डीजल 66.07(-0.21 पैसे) प्रतिलीटरगुड़गांव में पेट्रोल 73.44(-0.11पैसे), डीजल 66.09(-0.21 पैसे) प्रतिलीटरअब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30WljYf
कोई टिप्पणी नहीं