नहीं कायम रह पाई जीत की हैट्रिक, मणिपुर ने पलट दिया खेल

रणजी ट्राॅफी के प्लेट ग्रुप में मेघालय को हराने के बाद अब बिहार का मुकाबला मणिपुर से हुआ, जिसमें बिहार को हार का मुंह देखना पड़ा। यह मैच ऊर्जा स्टेडियम में खेला गया। मिजाेरम और असम में कूच बिहार ट्राॅफी में मेघालय काे हराने के बाद सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ बिहार की टीम जीत की हैट्रिक बनाने से चूक गई। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए सीके नायडू टूर्नामेंट में मणिपुर 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुच गया है जबकि बिहार 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर रह गया है। इन्होंने बनाए इतने रनबिहार की टीम ने पहली पारी में 48 और दूसरी पारी में 162 रन का स्कोर किया। वहीं मणिपुर की टीम ने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में सात विकेट पर 87 रन बनाए। बात करें मणिपुर ने चौथे दिन पांच विकेट पर 46 रन से आगे खेलना शुरू किया, तीसरे दिन के स्कोर नितेश 12 और किशन शून्य से आगे खेलना शुरू किया लेकिन मात्र 3 रन के स्कोर पर ही किशन सचिन की गेंद पर पगबाधा आउट हाे गए। मणिपुर ने 38.2 ओवर में 87 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बिहार की ओर से गेंदबाजी में सचिन ने तीन, विकास ने 2 और प्रशांत ने एक विकेट लिए। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QXCpAB
कोई टिप्पणी नहीं