आई लीग: ट्राउ एफसी ने नेरोका को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत

ट्राउ एफसी ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए नेरोका एफसी को बुधवार को 2-1 से हराकर हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज की। आई लीग के इतिहास में पहली इम्फाल डर्बी में खुमन लुम्पक स्टेडियम में नेरोका ने नौंवें मिनट में ही बौबाकार डियारा के गोल से बढ़त बना ली। ट्राउ एफसी को नाओचा सिंह ने 41वें मिनट के गोल से बराबरी दिलाई जबकि कृष्णानंद सिंह ने 64 वें मिनट में ट्राउ के लिए मैच विजयी गोल दाग दिया।टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन( ट्राउ) एफसी की आई लीग में यह पहली जीत है और इस जीत से उसे तीन अंक हासिल हो गए। इस जीत से ट्राउ की टीम अंक तालिका में नौंवें स्थान पर पहुंच गयी है। नेरोका एक स्थान खिसक कर 10वें नंबर पर पहुंच गयी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36D13gu
कोई टिप्पणी नहीं