भारत पर भारी पड़ी ईरान-अमेरिका की लड़ाई, आसमान पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए भाव

भारत पर ईरान और अमेरिका की लड़ाई भारी पड़ती जा रही है जिस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। Petrol-diesel की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज भी ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल की कीमत में 05 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के भाव भी 11 पैसे बढ़ गए हैं। हाल ही में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया था जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है।देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पांच पैसे बढ़ गई है, जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.74 रुपए है. वहीं डीजल की कीमत 68.79 रुपए है। आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, कोलकाता कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.33 रुपए है। वहीं, डीजल की कीमत 71.15 रुपए देने होंगे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.33 रुपए हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 72.14 रुपए पहुंच गई है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 78.69 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं, डीजल की कीमत 72.69 रुपए है।आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36IlWXq
कोई टिप्पणी नहीं