पूर्व कप्तान धोनी और उनके प्रशंसकों के लिए सबसे बुरी खबर, बीसीसीआई ने दिया तगड़ा झटका

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए गुरुवार को वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा की है। ये अनुबंध सूची अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक का है, जिसमें धोनी को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है।धोनी ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से ही एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों में ए-प्लस ग्रेड में तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए सात-सात करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।वहीं, ए-ग्रेड में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा बी-ग्रेड में पांच खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। इन पांचों खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपये की राशि हासिल होगी। बीसीसीआई ने ग्रेड-सी में आठ खिलाड़ियों को रखा है। इन आठ खिलाडिय़ों में केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर हैं और इन्हें एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FSoHJZ
कोई टिप्पणी नहीं