Breaking News

अब आप जिस जगह उंगलियां रखेंगे वहीं बन जाएगा कंप्यूटर कीबोर्ड, जानिए कैसे


अब आपको कंप्यूटर में टाइप करने के लिए कीबोर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ऐसी तकनीक आ चुकी है जिससें जहां आपकी उंगलिया पड़ेंगी वहीं कीबोर्ड बन जाएगा। जी हां, यह क्रांतिकारी तकनीक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में पेश हुई है। इस तकनीक को साउथ कोरिया की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी सैमसंग ने पेश किया है।सैमसंग ने इस इवेंट में कई इनोवेटिव प्रोडक्ट पेश किए है। कंपनी ने इस इवेंट में अपने सेल्फी टाइप इनविजिबल कीबोर्ड को भी शोकेस कर दिया है। ये एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो सभी तरह के फ्लैश सरफेस पर काम करेगा। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके कमर्शियल रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।सेल्फी टाइप कीबोर्ड सैमसंग की एक्सपेरिमेंटल सी-लैब प्रोग्राम का हिस्सा है। जो पहले भी कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर चुकी है। सेल्फीटाइप यूजर के स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरा से ऑपरेट होता है। कैमरा यूजर की फिंगर्स के मोशन को ट्रैक करता है। यानी कीबोर्ड में जिस तरह से टाइप किया जाता है, उसी तरह से ये उंगलियों के मूवमेंट को कैप्चर करके रियल टाइम में टाइप करता है। ये कीबोर्ड स्मार्टफोन, टैबलेट सभी तरह डिवाइस पर काम करता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sWgqC5

कोई टिप्पणी नहीं