गुड न्यूज का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अब तक की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म गुड न्यूज ने जहां अपने ओपनिंग डे पर लगभग 17.50 करोड़, दूसरे दिन 21.50 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़, पांचवें दिन 15.50 करोड और छठवें दिन 22.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी, वहीं सातवें दिन भी इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा।जी हां, सातवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.25 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही। इस हिसाब से सात दिनों में गुड न्यूज के हाथ लगभग 126 करोड़ रुपये लग चुके हैं।वहीं, बात गुड न्यूज की करें तो फिल्म शुरू से आखिर तक आपको बोर नहीं होने देगी। केसरी जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बाद हाउसफुल-4 में जहां अक्षय कुमार रूटीन एक्टिंग करते नजर आए।वहीं, अक्षय कुमार ने इस फिल्म में कॉमेडी भी सधे हुए अंदाज में की। वह फिल्म में एक दम नेचुरल एक्टिंग करते दिखे हैं। वहीं, करीना कपूर ने भी शादी के 7 साल तक मां न बन पाने के दर्द को पर्दे पर खूब पेश किया है। दिलजीत और कियारा को पर्दे पर अक्षय-करीना से थोड़ा कम टाइम जरूर मिला, लेकिन बहुत सारे दृश्यों में दोनों दर्शकों को गुदगुदाने में सफल हुए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MWvmXH
कोई टिप्पणी नहीं