भीम के परफॉर्मेंस से प्रभावित हुए शाहरुख, फिर निभाना चाहते हैं फौजी का किरदार

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान एक बार फिर फौजी का किरदार निभाना चाहते हैं1 हाल ही में शाहरुख खान ने रियलिटी शो डांस प्लस 5 में शिरकत की। शो में शाहरुख खान कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए। वे शो में एक कंटेस्टेंट भीम बहादुर की परफॉर्मेंस से इतना खुश हुए कि उन्होंने फिर से ऑन स्क्रीन फौजी बनने का मन बना लिया। शो में एक फौजी कंटेस्टेंट भीम ने एक विलन के पॉपुलर सॉन्ग बंजारा पर परफॉर्म किया। शाहरुख कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा प्रभावित हुए। शाहरुख खान ने पहले तो देश की रक्षा करने के लिए भीम का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख इस बात के मुरीद हुए कि भीम ने अपने सीनियर से शो में भाग लेने के लिए अनुमति मांगी। इसके बाद शाहरुख ने कहा कि वे भविष्य में एक बार फिर से फौजी का किरदार प्ले करने पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने फौजी सीरियल से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tIZGyK
कोई टिप्पणी नहीं