Breaking News

सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोटों पर क्यों छपी भगवान गणेश की फोटो, इस भाजपा नेता ने किया बड़ा खुलासा


सबसे बड़े मुस्लिम देश यानी इंडोनेशिया के नोटों पर छपने वाली भगवान गणेश की फोटो को लेकर भाजपा नेता ने बड़ा खुलासा किया है। ये नेता कोई और नहीं बल्कि प्रख्यात अर्थशास्त्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी हैं। वो एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। स्वामी ने भारतीय करेंसी की स्थिति को सुधारने के लिए बैंक नोट पर धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापने की सलाह दी है। दरअसल, सुब्रमण्यम स्वामी से इंडोनेशिया की करेंसी (रुपिया) पर भगवान गणेश की फोटो छपे होने को लेकर सवाल किया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर बैंक नोट में छापने से भारतीय करेंसी की स्थिति में सुधार हो सकता है। इस पर किसी को बुरा मानने की जरूरत नहीं है।आपको बता दें कि इंडोनेशिया और भारत की संस्कृति में कई तरह की समानताएं हैं। यहां जाने के बाद शायद आपको एक बार गलतफहमी भी हो सकती है कि कहीं आप भारत में तो नहीं। इसके अलावा एक सत्य यह भी है कि इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। इस देश में हिंदू धर्म का स्पष्ट तौर पर प्रभाव नजर आता है।सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की खूब पूजा होती है। यहां भगवान गणेश को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता है। इसी वजह से यहां की करेंसी पर पहले भगवान गणेश की तस्वीर छापी जाती थी। कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई थी जिसके बाद वहां के अर्थशास्त्रियों ने विचार-विमर्श के बाद बीस हजार रुपिया का एक नया नोट जारी किया था इसी नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। इंडोनेशिया में करेंसी से लेकर आम जनजीवन में सांस्कृतिक विविधता नजर आ जाती है। रामायण और रामायण मंचन यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है। एक मुस्लिम बहुल देश की संस्कृति में रामायण-महाभारत का अस्तित्व भले ही हैरान करता हो, लेकिन इंडोनेशिया हिंदू धर्म के साथ जुड़ी अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ बहुत सहज है। यहां के मुसलमान रमजान में रोजा रखते हैं और इफ्तार के बाद यहां के हिंदू मंदिर में रामायण मंचन में भाग लेने के लिए जाते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच सौहार्द कायम है।जावा इंडोनेशिया का एक प्रमुख द्वीप है जहां लगभग 60 प्रतिशत आबादी हिंदू है। 13वीं से 15वीं शताब्दी के बीच यहां माजापाहित नाम का हिंदू साम्राज्य खूब फला फूला जिससे यहां की संस्कृति, भाषा और भूमि पर हिंदू संस्कृति की अमिट छाप पड़ गई। इंडोनेशिया में हिंदू धर्म के प्रभाव के साथ-साथ बौद्ध का भी प्रभाव रहा है। इस बात को इस उदाहरण से समझा जा सकता है कि बोरोबोदूर में संसार का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R1cf1f

कोई टिप्पणी नहीं