Breaking News

इस गुजराती वित्त मंत्री के नाम है सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री भी रहे चुके हैं


Union Budget 2020 इस बार 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है। लेकिन भारत के एक वित्तमंत्री के नाम सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। इन वित्तमंत्री ने सबसे ज्यादा यानी 10 बार भारत का संघीय बजट पेश किया जो रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। आपको बता दें सबसे ज्यादा बार भारत का बजट पेश करने का यह रिकॉर्ड गुजरात से कांग्रेस नेता और बाद में गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री बने मोरारजी देसाई के नाम है।अब तक सबसे ज्यादा बार भारत का आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड गुजरात से कांग्रेस नेता मोरारजी देसाई के नाम ही है। भारत का चौथा प्रधानमंत्री बनने से पहले बतौर वित्त मंत्री उन्होंने 10 बजट पेश किए थे। उनके बाद सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का श्रेय वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम को जाता है जिन्होंने 8 बार भारत का बजट पेश किया है। इसका मतलब मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड चिदम्बरम भी नहीं तोड़ पाए।आपको बता दें कि इस बार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से आरंभ हो रहा है और इसके अगले ही दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार की दूसरी पारी में लगातार दूसरा आम बजट पेश करेंगी।पहले वित्तमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री रहे मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के वलसाड जिले के एक गांव में हुआ था। मोरारजी देसाई पहली बार 13 मार्च, 1958 से 29 अगस्त, 1963 तक देश के वित्तमंत्री रहे। इसके बाद मार्च 1967 से जुलाई 1969 तक फिर वो वित्तमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सकार के 10 बजट संसद में पेश किए, जिनमें से आठ पूर्ण बजट, जबकि दो अंतरिम बजट थे।वर्ष 1964 और 1968 में ऐसे भी मौके आए, जब मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर संसद में आम बजट पेश किया था। देश में पहली बार 1977 में बनी गैर-कांग्रेसी सरकार में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने थे। वह 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।सबसे ज्यादा चार बार वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदम्बरम ने कुल 8 बार संसद में पेश किए हैं। चिदम्बरम पहली बार एच. डी. देवेगौड़ा की अगुवाई में बनी संयुक्त मोर्चा सरकार में एक जून, 1996 को वित्तमंत्री बने थे। वो 21 अप्रैल, 1997 तक वित्तमंत्री रहे। इसके बाद एक मई, 1997 से लेकर 19 मार्च, 1998 तक वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में वित्तमंत्री रहे। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी संप्रग-1 की सरकार में चिदम्बरम 22 मई, 2004 से लेकर 30 नवंबर, 2008 तक वित्तमंत्री रहे। पी. चिदम्बरम चौथी बार मनमोहन सिंह की अगुवाई में संप्रग-2 की सरकार में 31 जुलाई, 2012 से लेकर 26 मई, 2014 तक वित्तमंत्री रहे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vln85k

कोई टिप्पणी नहीं