Breaking News

गणतंत्र दिवस परेड में इस छोटे से राज्य का धमाका, हासिल किया पहला स्थान, मिलेगा पुरस्कार


भारतवासियों ने 26 जनवरी को अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाया, जहां प्रत्येक वर्ष की तरह राजपथ पर परेड निकाली गई। 26 जनवरी में शामिल सभी झांकियां बहुत शानदार थी। इन झांकियों में भारत की प्रमुख तीन सेनाओं का दस्ता शामिल हुआ वहीं देश के अलग अलग प्रदेशों की झांकिया भी शामिल हुई।अब इन झांकियों में अव्वल आने वाली झांकी को कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अलग अलग कैटेगरी में शामिल झांकियों में से पुरस्कार से सम्मानित होने वाली झांकियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने जल जीवन मिशन और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को प्रथम स्थान पर रखा है और बेस्ट झांकी के रूप में चुना है। इन झांकियों को कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बेस्ट झांकी के अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रदेश की झांकीयों के बीच असम की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं ओडिशा और उत्तर प्रदेश दोनों को दूसरे स्थान पर रखा गया है। तीनों सेनाओं के दस्ते में से इंडियन एयर फाॅर्स को पहले स्थान पर रखा गया है। अर्धसैनिक बल में से CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को प्रथम स्थान पर रखा गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30YAm3I

कोई टिप्पणी नहीं