Breaking News

अगर आपके घर में है बेटी, तो मोदी की इस योजना से आपके घर भी आएगी लक्ष्मी, जानिए कैसे


आज हम बात करने जा रहे हैं सुकन्या समृद्धि योजना की। इस योजना से आप अपनी बेटियों के भविष्य के लिए पैसे जोड़ सकते हैं।पिता अपनी बेटी के नाम का एक खाता खुलवाकर पूरे 21 साल पूरे होने तक पैसे जमा कर सकते हैं। इसके बाद आ चाहे तो पूरा पैसा निकाल भी सकते हैं। इस योजना से आपको टैक्स प्लानिंग में मदद मिलेगी। इसी के साथ वित्त वर्ष 2019-20 के दूसरी तिमाही यानी कि जून से सितंबर तक के लिए सरकार 8.4 फीसदी ब्याज दे रही है। किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में जाकर आप सुकन्या योजना का खाता बड़ी आसानी से खुलवाया सकते हैं, लेकिन जो बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, वो सुकन्या खाता बड़ी आसानी से खोल देते हैं।इस योजना को खुलवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जिसमें से आपके पास सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने का फॉर्म होना चाहिए। बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र होना चाहिए। वहीं साथ में ही बच्ची के माता-पिता के पहचान पत्र होना आवश्यक हैं। इसी के साथ घर के पता का प्रमाणपत्र होना जरूरी है।एक बच्ची के नाम एक ही खाता खुल सकता है। इसी के साथ आप दो बेटियों के नाम यह खाता खुलवा सकते हैं लेकिन यदि दूसरी बेटी के जन्म के वक्त जुड़वा बच्ची हो जाती हैं तो आप इस अवस्था के चलते तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं। इस खाते में आप न्यूनतम 1000 रुपए जमा करवा सकते हैं। एक साल में आप अधिकत्तर डेढ़ लाख रुपए जमा करवाया जा सकता है। हां और एक जरूरी बात ये है कि यदि आपने किसी साल न्यूनतम राशि जमा की तो आपको अगली बार पैसे जमा करवाते वक्त 50 रुपये की पेनाल्टी देनी होगी।इस योजना में आपको पीएफ से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। इसी के साथ जो राशी आप जमा करेंगे उसमें आपको 80 सी के तहत कटौती का लाभ उठा सकता हैं। इसी के साथ मैच्योरिटी मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QlWQYI

कोई टिप्पणी नहीं